शामली। राष्ट्रीय लोकदल की छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विशाल करोड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती को ज्ञापन देकर गन्ने का 350 प्रति क्विंटल मूल्य घोषित करने और बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग की ।
गन्ने का भाव नए साल से पूर्व प्रदेश सरकार ने घोषित न करने पर शामली में कलक्ट्रेट पर गन्ना डालेंगे, फिर शुगर मिल के गेट पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। देवराज पहलवान, सतवीर मूछ, मंगल सिंह पंवार, अनुराग ताना, प्रमोद पटवारी, सुमित राणा, तरुण कौशिक, सन्नी बधेव, अंकुर देशवाल, मोहित राठी आदि रहे।