फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे मैया के दरबार, झुंझुनू वाली दादी आई

विज्ञापन
शामली में दादी झुंझुन वाली के विराट वार्षिक महोत्सव के दौरान रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हनुमान धाम? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। हनुमान धाम हनुमान टीला में रविवार रात दादी झुंझुनू वाली का 20वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक कलाकारों के भजनों पर खूब झूमे और नाचे। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र चंडीगढ़ से आए मशहूर गायक कन्हैया मित्तल रहे। उन्होंने जब तक चलेंगी सांसें, तब तक भगवा लहराता रहूंगा समेत अन्य भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्री दादी जी सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान व संस्था के अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, संध्या शर्मा, विशिष्ट अतिथि मनोज मित्तल, मीरा मित्तल से पंडित धीरज मोहन शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा कराई। माता रानी की ज्योति सेवा पप्पू और हरिओम पांचाल लखदातार शृंगार सेवा समिति ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, समाजसेवी विजय कौशिक, हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने ज्योति प्रज्ज्वलित की।
भजनों की अमृत वर्षा शामली के निशांत पाठक तेरे मेरे बिना कोई नहीं हमारा तेरे सहारा है, दादी का दरबार सुहाना लगता है, पकड़ लो बनवारी नहीं तो छूट जाएंगे से शुरूआत कर समां बांध दिया। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने जब तक चलेंगी सांसें, तब तक भगवा लहराता रहूंगा, छम-छम नाचे वीर हनुमाना, रंग बरसे मैया के दरबार झुंझुनू वाली दादी आई, आ गया हूं सारी दुनियादारी छोड़ के आजा खाटू वाले बाबा के उस मोड़ पे, हारे का सहारा मेरा श्याम, भजनों पर भक्तजन जमकर झूमते-नाचते रहे।
विज्ञापन

दादी की 108 ज्योति सभी भक्तों ने प्रज्ज्वलित की। छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम में शहर समेत मुजफ्फरनगर, लखनऊ, सहारनपुर, कांधला, दिल्ली, मेरठ आदि कई स्थानों से भक्त शामिल हुए। मंच संचालन अनुराग शर्मा ने किया। महाआरती अंकित गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र उद्योग व्यापार मंडल, पुनीत द्विवेदी जिला महामंत्री भाजपा, मानस संगल सिल्वर बेल्स स्कूल ने की। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर हनुमान धाम रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। मौके पर महामंत्री प्रदीप एरन, कोषाध्यक्ष अमन गोयल, रमेश धीमान, प्रमोद नामदेव, संजय पांचाल, राहुल शर्मा, मयंक संगल, कार्तिक सरोहा, रिशु बंसल, रवि संगल, सचिन एरन मौजूद रहे।

शामली में दादी झुंझुन वाली के विराट वार्षिक महोत्सव के दोरान रंग बिरंगी लाइटों से सजा हनुमान धाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें