शामली/कांधला/थानाभवन/झिंझाना। दुल्हैंडी से अगले दिन बुधवार को पुलिस ने तिल्हैंडी खेली। थानों में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर तिल्हैंडी मनाई।
मंगलवार को होलिका दहन और उससे अगले दिन दुल्हैंडी के दिन जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दोनों दिन सतर्क रहकर खुराफातियों पर नजर रखी। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते जिले में होली और दुल्हैंडी के पर्व पर शांति का माहौल बना रहा। दुल्हैंडी के अगले दिन बुधवार को पुलिस ने तिल्हैंडी पर होली खेली। शहर कोतवाली, आदर्श मंडी समेत जिले के सभी थानों पर पुलिसकर्मियों ने तिल्हैंडी मनाई गई। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर और बैरक में ही रहकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। दोपहर तक पुलिसकर्मी तिल्हैंडी मस्ती में डूबे रहे। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में अपनी ड्यूटी पर भी मुस्तैद दिखाई दिए। दोपहर बाद सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए।
शामली पुलिस कार्यालय मेंआयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेती डीएम जसजीत कौर व एसपी व अन्य अधिका?- फोटो : SHAMLI
शामली होली पर जस्न मनाते युवक- फोटो : SHAMLI
शामली होली पर जस्न मनाते युवक- फोटो : SHAMLI
शामली में होली खेलती युवतियां व बच्चे- फोटो : SHAMLI