बच्चों में भाईचारे की भावना जागृत करता है सामूहिक जन्मदिन
शामली। मेपल्स एकेडमी शामली के किंडर गार्टन विंग में सोमवार को नन्हे मुन्ने बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक मुकेश संगल ने कहा कि सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाने से बच्चों में आपसी भाईचारे की भावना जागृत होती है।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि फरवरी में जिन बच्चों का जन्मदिन आता है, उन सभी का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। कक्षा नर्सरी से तनिष्क, एलकेजी से अवनी, रुद्र, रूही, विधि संगल, यूकेजी से. अभिराज, आनया, अभिनैन, ओजस शर्मा, राधिका, कक्षा प्रथम से अथर्व, आरवी, भव्या, अनुवर्थ और कक्षा द्वितीय से देवांश, प्रियांशु का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर किंडर गार्टन विंग में गुब्बारों से सजावट की गई। स्कूल के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बच्चों को उपहार भेंट किए। सभी बच्चों ने संयुक्त रूप से केक काटा और एक दूसरे को खिलाया। सभी बच्चों को टॉफी और चॉकलेट बांटी गई। इस अवसर पर अध्यापिका रमशा, हुमा, प्रगति, प्रिया, मोनिष्का और मेघा आदि मौजूद रही।