फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई, तापमान तीन डिग्री गिरा

Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में सुबह के समय हल्के कोहरे में लाइट जलाकर गुजरते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में बारिश थमने के बाद शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। शनिवार रात को घना कोहरा छाया रहा। दिन में धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहने के साथ कोहरा सा छाया रहा।
विज्ञापन

शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव तापते नजर आए।
जिले में दो दिन तक हुई बारिश के बाद रविवार को पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया। सुबह से ही ठंडी हवा चलती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। आसमान में बादल छाने के साथ कोहरा सा छाया रहा। शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही और लोगों की कंपकंपी छूटी रही।
विज्ञापन

ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजार और सड़कों पर आवाजाही कम रही। शाम को लोग जल्दी ही घरों में पहुंच गए। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 18 जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
जलालाबाद में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव पर तापते रहे। पिछले दो दिन हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। ठंड का असर बाजार में दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ा। चौसाना क्षेत्र में ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। शीतलहर चलने से लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें