फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर जारी, कोहरा बढ़ा रहा परेशानी

विज्ञापन
शामली रात्री कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दिन में सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाए रहने और ठंडी हवा चलने से लोग ठिठुर गए। दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से आम राहत मिली। पिछले 24 घंटे में दिन और रात का तापमान में एक-एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से रात में पाला पड़ने से सर्दी कम नहीं हो पा रही है। मंगलवार देर रात शुरू हुआ घना कोहरा बुधवार सुबह दस बजे तक रहा। घने कोहरे के दौरान छात्र-छात्राएं स्कूल ठिठुरते गए। कोहरे के दौरान वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के बाद पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में एक एक डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की गई। 13 किमी प्रति घंटे बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार रही। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक धूप निकलने से मौसम गरम रहेगा। शनिवार को बादल छाए रहेंगे। रविवार और सोमवार को धूप निकलेगी। मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 26 जनवरी तक मौसम में सुबह बादल दोपहर हल्की धूप और शाम को बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित रहेगा।
सुबह शाम सवारियों का टोटा
शामली। यूूपी रोडवेज के शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोहरे से सुबह और शाम के समय सवारियां कम निकल रही है। सवारियां कम निकलने से आय पर असर पड़ रहा है। यूपी रोडवेज के सात हजार किमी के स्थान पर 6100 किमी बसें चल पा रही हैं।
विज्ञापन

घटता बढ़ता तापमान
दिनांकन अधिकतम न्यूनतम
18 जनवरी- 16 07 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी- 17 07 डिग्री सेल्सियस
20जनवरी- 17 08 डिग्री सेल्सियस
21जनवरी- 17 07 डिग्री सेल्सियस
22 जनवरी- 18 08 डिग्री सेल्सियस

शामली सर्दी में शॉल लपेट कर गुजरती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में स्कूल जाते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में साईकिल पर स्कूल जाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरती महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें