शामली। जिले के यात्रियों को अब सीएनजी बसों में यात्रा करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सीएनजी साधारण अनुबंध बस योजना 2019 के तहत सीएनजी बसों का अनुबंध करेगा। अनुबंध करने के बाद जिले के कैराना और कांधला से दिल्ली के लिए 20 सीएनजी बसों और शुक्रताल से दिल्ली के लिए एक बस चलेगी।
जिले में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और अनुबंधित बसें डीजल से संचालित हो रही है। निगम प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से सीएनजी बसो का अनुबंध करने का जा रहा है। अनुबंध करने के बाद कैराना से कांधला होकर दिल्ली, कांधला से दिल्ली और शुक्रताल से दिल्ली के तक 21 सीएनजी बसों का संचालन करेगा।
सहारनपुर रीजन के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि निगम मुख्यालय से सीएनजी बसों को अनुबंध का आदेश प्राप्त हो गया है। शासन के निर्देश पर सीएनसी का कुल अनुबंध आठ सालों के लिए किया जाएगा। प्रथम अनुबंध बस की पंजीयन की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। प्रथम अनुबंध के बाद विस्तारीकरण किया जाएगा। बसों का आनलाइन आवेदन 15 फरवरी तक किया जाएगा। सीएनजी साधारण अनुबंध बस योजना के तहत सीएनजी बस मालिक को 25 हजार रुपये की प्रति भूति धनराशि जमा करानी होगी। सीएनजी रहित भुगतान अनुबंध की प्रक्रिया पूूरी होने के बाद सीएनजी 40-45 सीटर बसों को 8.25 रुपये प्रति किमी, 52-54 सीटर बसों को 11.6 रुपये प्रति किलो मीटर भुुगतान किया जाएगा। ब्यूरो