फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव परिवार की प्रतिमाओं की निकली भव्य शोभा यात्रा, विधि विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में हर्षेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से भगवान शिव परिवार, मां दुर्गा, शनि की मूर्ति की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में बुढ़ाना रोड रेलवे मंडी स्थित हर्षेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद माता दुर्गा अष्टभुजा प्रतिमा व गौरा, गणेश हनुमान सहित शिव परिवार की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। पंडित संजय शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ यजमान संजय सैनी, श्रीपाल सैनी, हरपाल सैनी को सभी प्रतिमाओं की मंत्रोच्चार व हवन आहुति के साथ स्थापना की। प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में मंदिर में भंडारे लगाया। मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा, नरेश सैनी, रिक्की रावत, नीटू सैनी, बाबू कश्यप, प्रदीप बिजलानिया, देवीदास बिजलानिया, गंगादास, सोनू, अनुज शर्मा, विनोद सैनी, अमरीश कश्यप आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें