फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक छाए रहे बादल, नहीं हुई बरसात

विज्ञापन
शामली में सुबह 9:00 बजे मौसम में छाए बादल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बुधवार सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद तेज हवा चलने से धूप निकली। पिछले 24 घंटे में एक डिग्री पारा लुढ़क जाने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया गया।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से आकाश में बादल और धूप और मिश्रित मौसम रहने से लगातार अधिकतम पारा लगातार लुढ़क रहा था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़क गया। बुधवार सुबह से आकाश में बादल छाए रहने से हल्की धूप निकली। दोपहर तक लग रहा था कभी भी बारिश आ सकती है। दो बजे के बाद अचानक तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे। दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने नहीं सूख पाए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मानसून 25 जून से लेकर 30 जून आने की संभावना बनी हुई है। केेरल से वेस्ट यूपी और दिल्ली मानसून आने में समय लगता है। हर साल साल मानसून 25 जून के बाद आता है।
विज्ञापन

जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
18 जून 39 28 डिग्री सेल्सियस
19 जून 38 28 डिग्री सेल्सियस
20 जून 37 28 डिग्री सेल्सियस
21 जून 36 28 डिग्री सेल्सियस
22 जूून 36 27 डिग्री सेल्सियस
23 जून 35 27 डिग्री सेल्सियस
24 जून 34 27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें