फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय विद्यालयों में शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा

Mon, 02 Sep 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों में दो सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के कार्यक्रमों की तिथि जारी कर दी गई है। इन कार्यक्रमों में स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक, समुदाय के लोग भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे। सभी परिषदीय स्कूलों में सोमवार को बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में 596 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इनमें करीब 85 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इन स्कूलों में 2 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत पहले चरण में दो सितंबर से छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें भी बच्चे, शिक्षक व स्टॉफ के साथ अन्य नागरिकों की भी सहभागिता होगी। शपथ दिलाने के बाद स्कूलों में तीन व चार सितंबर को स्वच्छता जागरूकता दिवस, पांच व छह को सामुदायिक सहभागिता दिवस, सात को ग्री स्कूल मुहिम, आठ व नौ को स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस, 10 व 11 को हाथ धुलाई दिवस, 12 व 13 को व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस, 14 को स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी दिवस मनाया जाएगा।
इसी तरह 15 सितंबर को स्वच्छता कार्य कलाप दिवस और पुरस्कार वितरण दिवस का आयोजन होगा। बीएसए लता राठौर ने बताया कि जनपद के परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें