वहीं, संघर्ष के दौरान नसीम पक्ष से मोसीन, मोमीन, दानिश, नसीम और तस्लीम पक्ष से मुरसलीम, वसीम, महिला नाजमीन, गर्भवती महिला शोएबा सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस सुरक्षा में दोनों पक्षों के घायलों का उपचार कराया गया। यहां से डॉक्टर ने दो महिलाओं को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप-प्रत्यारोप लगाकर नामजद तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा
थाना प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि घटना के संबंध में जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।