फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर में साफ पेयजल आपूर्ति का दावा, वर्षों से नहीं हुई ओवरहेड टैंकों की सफाई

विज्ञापन
शामली के काकानगर में बिना रंगाई पुताई ओवरहैड टैंक। संवाद
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका द्वारा शहर में साफ स्वच्छ पेयजल जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन शहर में बने तीनों ओवरहेड टैंकों की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। शहर में तीन ओवरहैड टैंक व करीब 40 नलकूपों से नागरिकों को पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

इंदौर में दूषित जलापूर्ति की घटना के बाद भी नगरपालिका शामली की तरफ से अभी ओवरहेड टैंकों की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। पालिका ने इन टैंकों की सफाई कब कराई थी, इसके बारे में अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं है। ओवरहेड टैंकों की शुक्रवार को पड़ताल की गई तो इस तरह की स्थिति सामने आई।
काकानगर ओवरहेड टैंक पर पर रंगाई पुताई भी नहीं कराई गई। टैंक के नजदीक रहने वाले काकानगर निवासी प्रमोद मलिक ने बताया कि टैंक की सफाई कब कराई गई होगी उनकी जानकारी में नहीं है। यहां पर अर्थिंग का तार भी टूटा पड़ा मिला। गगन विहार निवासी चंद्रकुमार शर्मा व संजय मलिक ने बताया कि टैंक की सफाई नहीं कराई जाती। पुरानी पाइप लाइन होने से जगह-जगह लीकेज हो जाती है, जिस कारण बीच-बीच में साफ पानी नहीं आता। सन्नी गोयल ने बताया कि पानी पीने लायक नहीं मिलता।
विज्ञापन

रेलपार शिव विहार पेयजल के ओवरहेड टैंक को चालू हुए करीब दस साल हो गए। शुरू में रंगाई पुताई हुई थी, इसके बाद न तो टैंक के अंदर सफाई हुई और न ही रंगाई पुताई हुई। शिव विहार निवासी जगदीश सिंह और कृष्णपाल ने बताया कि टैंक नजदीक होने के बाद भी प्रेशर का पानी नहीं आता और कभी कभी तो काला पानी आता है, जो पीने लायक नहीं होता।
टंकी कालोनी स्थित ओवरहेड टैंक की रंगाई पुताई ठीक मिली, लेकिन टैंक के अंदर की सफाई कब हुई, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। धीमानपुरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्हें याद नहीं कि टैंक की कब सफाई हुई होगी।

रेलपार स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई पालिका की तरफ से जल्द ही कराई जाएगी। काकानगर और टंकी काॅलोनी स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई जल निगम द्वारा कराई जानी है। टैंकों की सफाई कराने संबंधी शासन से भी आदेश प्राप्त हो चुका है।
- विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली
शामली में काकानगर व टंकी काॅलोनी के ओवरहेड टैंक की सफाई पहली बार जल निगम द्वारा कराई जाएगी। इस संबंध में शासन से आदेश मिले हैं। -नंदलाल, अवर अभियंता जल निगम शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें