फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से शहर की पेयजल आपूर्ति हुई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में पालिका की पाइप लाइन फटने से शहर की पेयजल की आपूर्ति करीब पांच घंटे बंद रही। मरम्मत के बाद शाम करीब चार बजे पेय जल की आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रेलपार में पेयजल आपूर्ति के लिए पुरानी पाइप लाइन है। सोमवार रात को रेलपार में डॉ. तेज सिंह वाली सड़क के नीचे से जा रही छह इंच की पाइप लाइन एक स्थान पर फट गई। पाइप लाइन फटने की जानकारी सुबह पालिका अधिकारियों को मिली। इसके बाद मरम्मत कार्य के लिए पूर्वाह्न करीब 11 बजे शहर की पेयजल आपूर्ति बंद करनी पड़ी। पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को घरेलू कामकाज के लिए पानी की उसी समय सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
जलकल विभाग के अवर अभियंता विशाल तोमर ने बताया कि रेलपार में पाइप लाइन फट गई थी। शहर की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन एक दूसरे से जुड़ी हुई है, इसलिए फटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पूरे शहर की पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। पूर्वाह्न 11 बजे पानी की सप्लाई बंद की गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम चार बजे शहर की पेय जलापूर्ति चालू हो गई है। सर्दी में पानी की खपत कम होने के कारण इस दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वार्ड सभासदों के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें