फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के वाहनों से तीसरे दिन भी शहर जाम, वाहन चालक हलकान

विज्ञापन
शामली में हनुमान रोड पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल का बायलर धीमी गति के कारण तीसरे दिन भी वाहन चालकों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। तीसरे दिन भी शहर के मार्गों पर गन्ने के वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्मी में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम करीब रात दस बजे तक गन्ने के वाहनों से जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

अपर दोआब शामली चीनी मिल का बायलर शनिवार सुबह से ही धीमी गति से चल रहा है। तभी से शहर में जाम लगना शुरू हो गया था। हाल यह है कि सोमवार रात दस बजे तक भी गन्ना लदे वाहनों की कतार लगी रही। अग्रसेन पार्क से हनुमान रोड वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक और दूसरी कोतवाली रोड से अस्पताल रोड पर बस गन्ने से लदे वाहन ही दिखाई दे रहे थे। सोमवार को बाजार भी खुले थे। गन्ने के वाहनों के कारण बाहर से खरीदारी करने आए लोगों को भी गर्मी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों को भी इस जाम के चलते काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इस बारे में बात करने पर चीनी मिल के डीजीएम केन केपी सरोहा ने बताया कि शुक्रवार से सोमवार को करीब 60 हजार क्विंटल जारी किया गया था। शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण मिल 10 घंटे बंद रही। जिसके चलते गन्ना खरीद नहीं हो सकी और सड़क पर गन्ने के वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंगलवार का इंडेंट जारी नहीं किया गया है। जिससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
दोपहिया वाहन चालक भी हुए परेशान
गन्ने के वाहनों से लगे जाम से चार पहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहन चालकों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ी। साइकिल सवार भी जाम में फंस गए। साइकिल ऊपर उठाकर जाम से निकलना पड़ा। जबकि बाइक सवार भी एमसके रोड से गलियों में जाने के लिए रास्ता तलाश करते दिखाई दिए। किसान गन्ने के वाहन इस तरह खड़े करते हैं कि दोपहिया वाहन चालक भी उनके बीच से निकल भी नहीं पाते। मुड़ने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

शामली में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रालतियों से लगे जाम के बीच फंसा बाइक सवार युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें