फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदे वाहनों से शहर हुआ जाम

विज्ञापन
शामली में गन्ने से लदी टैक्टर ट्रॉलियों के कारण लगे जाम में फंसे में लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शामली चीनी मिल में आई तकनीकि खराबी के बाद मिल बृहस्पतिवार को धीमी गति से चली। जिससे पूरे दिन शहर में वन साइड गन्ने से लदे वाहनों के कारण जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को शामली चीनी मिल में तकनीकि खराबी आ जाने के बाद दो घंटे बंद हो गई थी। बंद होने के बाद चीनी मिल चली तो अपनी पेराई क्षमता नहीं पकड़ पाई। बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल के धीमी गति से चलने से शहर के मिल रोड से लेकर अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, नाला पुल और शहर में कोतवाली रोड-अस्पताल रोड शिव चौक तक गन्ने के वाहनों का जाम लग गया। जाम लग जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हालात यह हो गए कि गन्ने से लदे वाहनों के जाम से शामली रेलवे स्टेशन मार्ग पर लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानियां ने बताया कि बुधवार दोपहर शामली चीनी में तकनीकि खराबी आ जाने से बंद रही। जिस कारण से मिल धीमी गति से चल रही है। धीमी गति से मिल चलने से गन्ने के ज्यादा वाहन आजाने से जाम की समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें