शामली। त्योहारी सीजन में जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
शहर में ई-रिक्शा के रूट तय किए हैं। बाजारों में ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का पालन कराने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा का संचालन निर्धारित मार्गों पर ही कराया जाएगा। चालकों को प्रतिबंधित रास्तों की जानकारी दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित व्यवस्था का पालन करना होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।