फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सफाई और पेयजल की समस्या से जूझ रहे वार्ड-एक के नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका के मोहल्ला गोशाला रोड, श्रीपाल विहार और 20 फुटा रोड के नागरिक सफाई और पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि पालिका अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
मोहल्ला गोशाला रोड से बहने वाले नाले गंदगी व कूड़ा करकट से अटे हुए हैं। श्रीपाल विहार और 20 फुटा रोड की नालियों, नालों में कीचड़ जमा है। नागरिकों का कहना है कि कई-कई दिन कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते। इससे नाले नालियों की सफाई नहीं होती।
विज्ञापन

मोहल्ला गोशाला रोड निवासी निजी चिकित्सक लखन ने बताया कि मोहल्ले से बहने वाले नाले की सफाई नहीं होती।
इसमें गंदगी भरी पड़ी है। बरसात के समय नाला ओवरफ्लो होने से सड़कों पर पानी भर जाता है। वहीं नाले में मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
20 फुटा रोड निवासी सोहनबीरी ने बताया कि रात में तो पानी ठीक आता है, लेकिन दिन में पानी बहुत कम आता है। प्रेशर का पानी नहीं आता, जिससे पेयजल की समस्या बनी रहती है। वहीं नालियों की सफाई करने के लिए कर्मचारी नहीं आते।
विज्ञापन

श्रीपाल विहार निवासी अमित कुमार ने बताया कि सफाई करने के लिए कर्मचारी कई-कई दिन में आते हैं। जब आते हैं तो झाड़ू लगाने की खानापूर्ति कर चले जाते हैं। नालियों की तो सफाई कभी-कभी होती है। इसी मोहल्ले के दीपक का कहना है कि मोहल्ले में पानी तो ठीक आता है, लेकिन सफाई नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें