फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चुनावी नैया पार लगाने के लिए खाप चौधरियों की परिक्रमा

Sun, 15 Sep 2024 03:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में नैया पार लगाने के लिए जिले के खाप चौधरियों को साधा जा रहा है। हरियाणा के संभावित प्रत्याशियों ने स्थानीय कांग्रेस, भाजपा, सपा नेताओं के सहारे खाप चौधरियों से संपर्क बनाया है। हरियाणा में रहने वाले रिश्तेदारों से भी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। आगामी पांच अक्तूबर को चुनाव होगा। जिसकी तैयारी में सभी पार्टी प्रत्याशी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। शामली के कांग्रेस, सपा, भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हरियाणा के विभिन्न जिलों में होने वाले चुनाव के लिए लगा दी है।
दरअसल, शामली जिला हरियाणा के पानीपत, करनाल से सटा हुआ है। यहां की कालखंडे, बत्तीसा और गठवाला खाप के चौधरियों से भी हरियाणा के पानीपत, रोहतक, जींद, सोनीपत के संभावित प्रत्याशियों ने स्थानीय नेताओं की मदद से संपर्क करना शुरू किया है। दो दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कालखंडे खाप के चौधरी बाबा संजय कालखंडे से संपर्क किया और हरियाणा में सोनीपत, पानीपत जींद, रोहतक में रिश्तेदारों और खाप से जुड़े लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट डालने की अपील की। कालखंडे खाप के हरियाणा में सोनीपत में रामपुर कुंडल गांव, जींद के भूराण, बुवाना आदि गांव में लोग रहते हैं। बाबा संजय कालखंडे का कहना है कि कई पार्टी नेताओं ने हरियाणा चुनाव के लिए संपर्क कर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा शोकिंद्र चौधरी से भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने संपर्क किया। रोहतक के मदीना, जींद और अन्य जिलों में बत्तीसा खाप से जुड़े लोग हैं और यहां के परिवारों की वहां पर रिश्तेदारियां है। बाबा शोकिंद्र ने कहा कि अभी किसी को समर्थन का आश्वासन नहीं दिया है।
इसके अलावा गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह चुनाव से दूर हैं। नेता आ रहे हैं, लेकिन न तो वह किसी से मिल रहे हैं और न ही किसी को समर्थन किया जाएगा।
भाजपा, सपा से लेकर कांग्रेस के दिग्गज हरियाणा के चुनावी मैदान में उतारे, सोशल मीडिया पर कर रहे प्रचार
कांग्रेस ने शामली के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक सैनी को हिसार के नलवा, पानीपत, रोहतक, करनाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप मलिक को पानीपत, डबवाली, सिरसा, सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार, शामली जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सलेकचंद, उपेंद्र सैनी, तहसीन मंसूरी को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कैथल, गन्नौर, पानीपत, सोनीपत, जुलाना आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश राणा को यमुना नगर, एमएलसी मोहित बेनीवाल को पानीपत, पिछड़ा वर्गआयोग के सदस्य प्रमोद सैनी को जींद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें