फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन दिन की बारिश ने उधेड़ दीं सड़कें

Sun, 15 Sep 2024 03:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के दिल्ली रोड पर सीटी ग्रीन के सामने टूटी सडक से गुजरते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली। तीन दिन की बारिश ने जिले की सड़कों को उधेड़ दिया है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। दिल्ली-शामली से लेकर शामली-मेरठ हाईवे पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही यहां हादसे भी बढ़ गए है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

मेरठ-शामली हाईवे पर सिंभालका बाईपास के पास
यहां पर सड़क पर 25 से लेकर 30 गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण पानी भरा हुआ है। जिसमें दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
दिल्ली रोड
यहां पर शामली के एक मैरिज पैलेस से लेकर खेड़ी करमू तक 60 से अधिक गड्ढे बन गए। गड्ढों के अलावा सड़क पर पानी भरा हुआ है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
दिल्ली रोड पर बलवा बाईपास के पास
यहां पर सड़क में 10 से अधिक बड़े गड्ढे बने हुए थे जिनमें कुछ गड्ढे काफी गहरे है, लेकिन पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को इनकी गहराई का पता तक नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

कैराना रोड पर बिजलीघर
यहां पर सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इनके अलावा कैराना, जलालाबाद, थानाभवन में भी बारिश के बाद सड़क टूटने के कारण लोग परेशान है।
यह बोले लोग
दिल्ली रोड की सड़क को बनवाने की मांग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है मगर सुनवाई नहींं की जा रही। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। - अंकुर कुमार, प्रधान ग्राम लिलौन
गांव में नाला सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव हो जाता है, जिसके कारण सड़कें टूटती है। समाधान की मांग की है। - अंकुज कुमार, ग्रामीण सिंभालका
दिल्ली रोड, सिंभालका में पिछले कई दिनों से सड़क टूटी पड़ी है, बरसात ने परेशानी ओर बढ़ा दी है। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। जिससे हादसों की आशंका बनी है। -अमित पंवार, ग्रामीण सिंभालका
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों पर टूटी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। बरसात के बाद तुरंत ही अधूरे पड़े कार्य पूरे कराए जाएगे।
संतोष कुमार, एडीएम शामली

शामली के दिल्ली रोड पर सीटी ग्रीन के सामने टूटी सडक से गुजरते वाहन । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें