शामली। ताजपुर सिंभालका के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते गांव का ही एक व्यक्ति बिना वजह उन्हें परेशान कर रहा है।
उन्होंने डीएम से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार को ग्राम ताजपुर सिंभालका के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौंपा। कहा कि गांव के एक व्यक्ति प्रधानी के चुनाव में हार के कारण उनसे रंजिश रखता है। गांव के गरीब लोगों के खिलाफ मकान तालाब की भूमि में बने होने और पशुचर की भूमि की शिकायत करता रहा है।
बताय कि उनके मकान वहां काफी सालों से बने हैं। गांव के गरीब लोगों को मकान खाली करने की धमकी देता रहता है। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। मौके पर मांगेराम, उल्फत, बाला, कविता, संतोष, कविता, कोमल, वरीसा, प्रेमो, मुनेश, आरती, भजन सिंह, अनूप सिंह, उत्तम सिंह, ओमपाल सिंह कमलेश देवी, राजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, ओमवती, सत्तो, मिथलेश आदि मौजूद रहे।