फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में हंगामा, बंद करा दी पेराई

Fri, 03 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चीनी मिल में हंगामा, बंद करा दी पेराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली।  समय पर गन्ना मूल्य भुगतान न होने और सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने पर किसानों का गुस्सा भड़क किया। किसानों ने अपर दोआब शुगर मिल शामली पहुंचकर हंगामा किया और गन्ना पेराई बंद करा दी। बाद में शुगर मिल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद गन्ना पेराई शुरू हो सकी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद काफी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए शुगर मिल परिसर के केन यार्ड में जा पहुंचे। किसानों ने गन्ना पेराई बंद कराते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि शुगर मिल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। सामान्य प्रजाति का गन्ना खरीदने में मिल अधिकारी दिक्कत कर रहे हैं, जबकि खेतों में सामान्य प्रजाति का गन्ना अभी काफी मौजूद है। यदि मिल गन्ना नहीं लेगी तो खेत खाली नहीं होंगे और अगली फसल की बुवाई में कठिनाई होगी। 

किसानों ने कहा कि मिल ने 31 दिसंबर तक का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है, जबकि इस नए साल में जनवरी और फरवरी माह भी बीत चुके हैं। इस दौरान पहुंचे शुगर मिल के महाप्रबंधक (केन) आरएस सहरावत, अपर महाप्रबंधक (केन) नरेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की। महाप्रबंधक आरएस सहरावत ने बताया कि सामान्य प्रजाति का इंडेंट भी बढ़ाया जाएगा और 31 दिसंबर तक का गन्ना मूल्य भुगतान अगले तीन दिन में करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में  प्रदीप बेनीवाल, योगेश, कुलदीप, सुनील, भीमसैन, जसवीर चौधरी, ब्रजपाल सिंह, प्रताप सिंह और जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें