शामली । कैराना रोड स्थित रुड़की इंजीनियरिंग कालेज में मन मूवीज ग्रुप की ओर से आयोजित डांसिंग स्टार वर्क शॉप में दिल्ली से आई कोरियाग्राफर व एक्ट्रेस नैना सिंह ने प्रतियोगियों को डांसिंग की बारीकियां बर्ताइं।
वर्कशॉप में नैना सिंह तथा बॉलीवुड कोरियोग्राफर हर्षित पंवार ने वर्कशॉप में पहुंचे बच्चों को डांस के टिप्स दिए। इसके साथ ही बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि अजय संगल व रॉक गोल्ड एकेडमी के चेयरमैन शिखर गोयल ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस को सराहा। इस अवसर पर विकास सैनी, मोनू बच्चस, राजीव मलिक, निखिल शर्मा, सौरभ, अंकित गहलोत आदि मौजूद रहे।