बच्चों ने स्टे-होम-स्टे सेफ थीम के पोस्टर बनाए
शामली। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन अपने परिवार, माता- पिता और दादी के फोटो लगाकर पोस्टर बनाए। परिवार की मजबूती पर स्टे-होम-स्टे सेफ थीम पर पोस्टर बनाकर अपने अपने परिवार के प्रति अपना समर्पण किया। वहीं, गांव की झोपड़ी में सुरक्षित परिवार को दिखाया।
शनिवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में विश्व परिवार दिवस में वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि परिवार से अलग रहने पर बच्चों को बड़ों का साथ नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से नैतिक संस्कार दिन प्रति दिन गिरते ही जा रहे हैं।
इस मौके पर शुभ नामदेव एवं शिवा कक्षा एल.के.जी. ने अपने परिवार के हाथों की हथेली के प्रिंट का पोस्टर बनाया तो सारिका , अन्य कुमार व पूर्व कक्षा यू.के.जी. ने अपने माता-पिता व दादा-दादी का फोटो लगाकर कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं की कृतिका अहलावत ने इंग्लिश में इंटरनेशनल फैमिली डे पर भाव व्यक्त किए। कक्षा 11वीं की छात्रा आर्या दिव्यांशी ने परिवार की मजबूती पर तथा पूर्वी, जिया और वत्सला ने परिवार के स्टे-होम-स्टे सेफ थीम पर पोस्टर बनाकर अपने अपने परिवार के प्रति अपना समर्पण व अथर्व आर्या कक्षा पांच ने गाँव की झोपड़ी में सुरक्षित परिवार को दिखाया। विश्व परिवार दिवस को कला प्रदर्शन के माध्यम से सीनियर वर्ग के ग्रुप में 11वीं की छात्रा आर्य दिव्यांशी , वत्सला एवं सक्षम शर्मा कक्षा 12 पूर्वी , जिया , पाखी भारद्वाज , कृतिका , साक्षी संगल , सक्षम गर्ग अतिशय जैन , विजेता मलिक , तानिया सिंधु एवं सार्थक शर्मा ने भाग लिया। कविता व भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने में पहला ग्रुप कक्षा से द्वितीय से कक्षा छठी तक बनाया गया था, जिसमें कक्षा द्वितीय से एकांश नारायण , मानवी कौशिक , कक्षा तीन से हार्दिक गर्ग , कुणाल पांचाल एवम भास्कर मित्तल , कक्षा 4 से अदिति आर्य व यशी नामदेव , कक्षा 5 से अंशी गोयल एवम अथर्व आर्य , कक्षा 6 से जयंत मित्तल ने भाग लिया।
सीनियर ग्रुप में कक्षा 11 में 12 का था, जिनमें दिव्यांशी गर्ग , राधिका संगल , सुमित वर्मा , खुशी मलिक , कृतिका अहलावत , साक्षी संगल ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालन समिति के सदस्य रिचा आर्य, निशा नायर, अंजू मलिक, इंदु नामदेव ने किया। ऑनलाइन सभा में उपस्थित परिवार व शिक्षकों में मुख्यत शालिनी गर्ग, सीमा पांचाल, विशाखा गोयल, देबनविता, कनिष्का मित्तल, निधि भारद्वाज, सीमा जैन, विदिशा, प्रतिभा शर्मा, अनिता वत्स, कविता संगल, आदित्य कुमार, रविंद्र पाल सिंह मलिक, पंकज कुमार गोयल, रवि हुड्डा, हर्षित मित्तल, विनय नायर, सतीश जैन रहे।