फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे नहीं बता पाए पर्यावरण का महत्व

Wed, 05 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
environment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ऊन वन रेंज के गांव पावटी खुर्द में वन महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि डीएम और विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन क्षेत्र परिसर में एक हजार पौधों को रोपित किया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को ऊन वन रेंज के गांव पावटी खुर्द में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह रहे। उन्होंने वहां उपस्थित सिल्वर बेल्स के छात्र व छात्राओं से पेड़ों के लगाने और पीपल के पेड़ के फायदे के बारे में पूछा। पूछने पर बच्चे कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए।

उन्होंने बच्चों को पेड़ पौधों से कैसे पर्यावरण को बचाया जा सकता है कि जानकारी देते हुए जीवन के लिए महत्वपूर्ण आक्सीजन गैस के बारे में बताया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और कभी भी पेड़ नहीं काटने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


वन महोत्सव में एक हजार पौधे लगाए गए। वन रेंज अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि 10 हजार हेक्टेयर भूमि में कुल 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान कुंवरपाल आर्य पुरमाफी, सुशील वन दरोगा, वेदपाल शर्मा, फिरोज आलम, सुनील, मुर्शरफ, सोनू, सतीश आदि वन कर्मी मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

वायुमंडल में 18 फीसदी नाइट्रोजन, 21फीसदी ऑक्सीजन और एक फीसदी जहरीली गैैस होती है। जब इनका संतुलन  बिगड़ जाता है तो पर्यावरण दूषित हो जाता है । पर्यावरण संतुलन में सबसे अधिक लाभकारी पेड़ पीपल और नीम के होते हैं। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वन महोत्सव पर पौधरोपण किया 
कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम इको क्लब इंचार्ज प्रदीप कौशिक के निर्देशन में हुआ। विद्यालय डायरेक्टर यशपाल पंवार ने प्रकृति में पेड़-पौधों के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने कहा कि पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर अमित तोमर, आजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र, राजबीर सिंह, प्रभात अग्रवाल, नितिन चौहान, इमरान अली, लीना शर्मा, नेहा, मीनाक्षी शर्मा, प्रीति शर्मा, छात्र वैभव रूहेला, वैभव गर्ग, अनमोल, विक्रांत, तरुण, अखिल, अनिमेश, अंकित, प्रियांशु, हर्षित, श्रेष्ठ गर्ग, उस्मान, यश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें