फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाजपतराय मोहल्ले में बंदरों के हमले में बालक घायल
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला लाजपतराय में बृहस्पतिवार शाम 10 वर्षीय बालक वंश अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी समय बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बालक ने चीखना शुरू किया तो परिजन और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों को किसी तरह भगाया।
विज्ञापन

बंदरों ने बालक को कई जगह से काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में बालक का उपचार कराया। उधर, सभासद निशीरानी ने बताया कि उन्होंने शहर में बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगरपालिका में पत्र देकर कई बार मांग की जा चुुकी है, लेकिन पालिका की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, झिंझाना में बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर निवासी किसान संजीव अपने खेत आनंदपुर में काम कर रहे थे, तभी करीब छह गोवंशों ने किसानों पर हमला कर दिया, जिसमें किसान संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। किसानों के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे किसानों ने गोवंश को भगाया। गंभीर हालत के चलते ग्रामीण किसान को लेकर झिंझाना सीएचसी पहुंचे। डाक्टर शशिकांत ने बताया संजीव के पेट में गोवंश का सींग घुसने से गंभीर घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें