शामली ः थानाभवन में मंत्री सुरेश राणा के आवास पर भाजपा नेताओं से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्?
- फोटो : SHAMLI
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थानाभवन पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता ठाकुर रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंत्री व उनके परिजनों का हाल पूछा और सांत्वना दी। सीएम करीब 18 मिनट घर में रहे और फिर हैलीपैड के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
मुख्यमंत्री रविवार शाम 3.45 बजे हैलीकॉप्टर से थानाभवन शुगर मिल में हैलीपैड पर उतरे। वहां से कार से शाम 4.10 बजे मोहल्ला चौधरान पट्टी स्थित कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के आवास पर पहुंचे। आवास पर पहुंचते ही उन्होंने मंत्री के दिवंगत पिता ठाकुर रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मंत्री से उनके पिता की मौत का कारण पूछा और सांत्वना दी। मंत्री ने बताया कि उनके पिता बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के थे। थानाभवन के साथ ही दूसरे जिलों तक धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती थी।
मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद भाजपा नेताओं का परिचय पूछा। इसके बाद मंत्री के परिजनों से मिलने ऊपरी मंजिल पर चले गए। उन्होंने मंत्री के परिजनों को सांत्वना दी। करीब आठ मिनट ऊपर रहने के बाद सीएम 4.28 बजे हैलीपैड के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बागपत सांसद सत्यपाल सिंह, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विधायक तेजेंद्र निर्वाल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
शामली ः रविवार को थानाभवन में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता स्व. ठाकुर रणवीर सिंह के चित्र पर ?- फोटो : SHAMLI