फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पनीर की जगह भेजा चिकन... होटल में विवाद, टैंट व्यापारी की गई जान

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी अनुज का फाइल फोटो - फोटो : गिरफ्तार साइबर ठग। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
शामली। ऑनलाइन ऑर्डर करने पर पनीर की बजाए चिकन भेजने का उलाहना देने पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट होटल में कुड़ाना गांव के टैंट व्यापारी अनुज और होटल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान टेबल का शीशा हाथ में लगने से अनुज गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुड़ाना गांव निवासी 32 वर्षीय टैंट व्यवसायी अनुज की गांव में टैंट की दुकान है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम अनुज और उसके दोस्तों ने ऑनलाइन खाने के लिए शामली के एक होटल से ऑर्डर किया। उन्होंने दो चिकन और एक पनीर की सब्जी का ऑर्डर किया था लेकिन होटल से तीनों चिकन की सब्जी भेज दी गई। पनीर की सब्जी नहीं भेजी। जिस पर अनुज अपने दो अन्य साथियों के साथ होटल पहुंचा और पनीर नहीं भेजने का उलाहना दिया।
इस दौरान अनुज का होटल कर्मियों से विवाद हो गया। हाथ में टेबल का शीशा घुसने से अनुज का हाथ जख्मी हो गया। उसके साथी उसे पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल और बाद में मेरठ ले गए। उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि युवक ने शीशे में अपना हाथ मारा था, जिससे शीशा उसके हाथ में घुस गया। संभवत: अधिक रक्त बहने से मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि अनुज के पिता रोहताश की दो माह पूर्व माैत हो गई थी।

शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी अनुज का फाइल फोटो- फोटो : गिरफ्तार साइबर ठग। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें