शामली। श्री हनुमान धाम के शिवसरोवर में पूर्वी उत्तर प्रदेश की श्रद्धालु महिलाओं ने फूलों-फलों, नरियल की थाली सजाकर उगते भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा अर्चना की और अर्घ्य देकर मनोकामना मांगी। विधिवत पूजा के साथ निर्जला व्रत का पारायण हुआ।
बुधवार को सुबह सात बजे श्री हनुमान धाम के शिव सरोवर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने फलों, फूलों व नारियल से पूजा की थाली सजाकर उगते भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना की तथा उन्हें कलश के जल का अर्घ्य देकर सुखसमृद्धि व स्वास्थ्य की मनोकामना की। इस मौके पर श्रद्धालु महिलाओं के 36 घंटे के व्रत का परायण हो गया।