शामली। श्री हनुुमान सेवा मंडल के तत्वावधान में विशाल श्री हनुमान जागरण एवं विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। भजन गायक नीरज तूफानी और रामकुमार लक्खा ने बाबा का गुणगान किया। हनुमान के भजनोें पर श्रद्धालु रात भर जमकर झूमे।
शनिवार रात अग्रवाल धर्मशाला के बाहर रेलवे रोड पर बजरंग बली का भव्य दरबार सजाया गया। चेयरमैन अरविंद संगल ने दीप प्रज्वलित किया। पंडित संजय शास्त्री ने पूजन कराया।
मध्य रात्रि बारह बजे श्री हनुुमान सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल, मां शाकुंभरी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल बंसल समेत गण्यमान्य लोगों ने केक काटकर बालाजी का जन्मदिवस मनाया। भजन गायक नीरज तूफानी, रामकुमार लक्खा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। आठ बजे पंडित उमाशंकर ने यज्ञ कराया।
जिसमें बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर और पत्नी छाया सिंह, पंकज गुप्ता, रूपाली, सुखचैन वालिया, गीता वालिया, योगेश, दिव्या तायल मौजूूूद रहे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, शशि अरोरा, मनोज, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के पुत्र प्रतिनिधि मौजूूूूद रहे।