मंच पर 27 लाभार्थियों को चेक सौंपे गए
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की करोड़ों की लागत से विभिन्न सरकारी योजनाओं के 5315 लाभार्थियों में से 27 लाभार्थियों को दो करोड़ 53 लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित करके लाभ देने कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करके आगे बढ़ाने का काम किया।
प्रधानमंत्री आयुष्मान के कुल 500 लाभार्थियों में से मंच पर बुलाकर पांच गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में कुल 510 लाभार्थियों में से पांच लाभार्थियों का लाभ दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में 7600 लाभार्थियों में एक करोड 73 लाख रुपये की धनराशि का डेमो चेेक वितरित किया गया। कन्या सुमंगला योजना में कुल 50 लाभार्थियों में से पांच लाभार्थियों को 15 हजार रुपये की धनराशि प्रति को स्वीकृति दी गई है। कौशल विकास योजना में कुल 200 लाभार्थियों दो लोगों को रोजगार का नियुक्ति पत्र दिया गया है। एक उत्पाद एक डिस्ट्रिक योजना के तहत कुल 11लाभार्थियों में से एक लाभार्थी तुषार कुमार को 25 लाख रुपये की धनराशि का लाभ, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में एक लाभार्थी को 25 लाख की धनराशि का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री रोजगार योजना में एक लाभार्थी को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि केंद्र- प्रदेश सरकार की कुल 5315 लाभार्थियों में 27 लाभार्थियों को दो करोड़ 53 लाख रुपये का लाभ दिया गया।