फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बार्डर पर कांवड़ियों को रोकने के लिए दिन-रात चैकिंग

विज्ञापन
कावड यात्रा रोकने के लिए कैराना में हरियाणा बार्डर यमुना पुल पर वाहनो की चैकिंग करती पुलिस - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हरियाणा बार्डर पर कांवड़ियों को रोकने के लिए चेकिंग शुरू
विज्ञापन

कैराना। कांवड़ यात्रा पर रोक के बावजूद कुछ शिवभक्त हरिद्वार की ओर कूच कर सकते हैं। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हरियाणा बार्डर यमुना पुल पर दिन-रात चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस के साथ ही दो अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

हर साल श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लाखों कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। सैकड़ों मील पैदल चलकर शिवालयों में जाकर शिवरात्री पर जलाभिषेक करते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके चलते हरियाणा बार्डर यमुना पुल पर एसआई अरुण कुमार व पुलिस कांस्टेबल के अलावा दिन के समय सेक्टर मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी तथा रात में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे यमुना पुल पर पुलिस पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के कारण यूपी के कांवड़ियों का प्रवेश रोकने के लिए यमुना पुल पर पुलिस के अलावा दिन व रात की ड्यूटी के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें