फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान रहित क्षेत्र का बोर्ड न मिलने पर सीएचसी अधीक्षक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चला अभियान
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने बाजार में 13 दुकानदारों के भी किए चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने धूम्रपान रहित क्षेत्र का साइन बोर्ड लगा न मिलने पर सीएचसी शामली के अधीक्षक का चालान किया। इसके अलावा बाजार में 13 दुकानदारों के चालान किए गए।
सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि बुधवार को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में एसीएमओ डा. अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं जिला काउंसलर डा. श्वेता खुराना, डा. शौर्य मलिक और एकांत कुमार की टीम गठित कर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजार में तंबाकू बेचने वाले ऐसे 13 दुकानदारों के चालान किए गए। इन दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं को तंबाकू उत्पादक नहीं बेचे जाने की चेतावनी नहीं दर्शाई थी। कुछ दुकानदार शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए गए। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर धूम्रपान रहित क्षेत्र और ‘यहां धूम्रपान करना एक अपराध है’, संबंधी चित्रण न करने व साइन बोर्ड न लगाए जाने पर अधीक्षक डा. रमेश चंद्रा का चालान किया गया। सीएमओ ने तंबाकू उत्पाद बेचने वाले व्यापारी, दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वह तंबाकू से संबंधित चेतावनी, चित्रण जल्द अपने प्रतिष्ठानों पर दर्शाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली। सीएमओ डा. वीर बहादुर ढाका ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डा. रमेशचंद्रा से पहली बार में 50 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इसी तरह अन्य दुकानदारों से भी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें