फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बढ़ते जलस्तर से चौसाना-भड़ी के खेत डूबने के कगार पर

विज्ञापन
चौसाना के भड़ी मुस्तफाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर खेतों का होता कटान । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र यमुना नदी में पानी का बढ़ता स्तर चौसाना के भड़ी मुस्तफाबाद के किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। पिछले कई दिनों से जलस्तर लगातार कम हो रहा था, लेकिन मंगलवार रात से हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद काफी जलस्तर बढ़ गया है। लक्ष्मीपुरा की ठोकर नंबर जीरो और ठोकर नंबर एक के बीच खेतों में कटान होना शुरू हो गया है। जिससे किसानों में दहशत फैल गई है।
किसान अशफाक, नाजिम, इंसाद राणा और हफीज का कहना है कि ड्रेनेज विभाग की लापरवाही के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। उनका आरोप है कि ठोकर नंबर एक पहले से ही जर्जर थी, लेकिन सुरक्षा के नाम पर विभाग ने सिर्फ बल्लियां लगाकर झाड़-टहनियां डाल दीं। मिट्टी के बोरे आज भी बाहर ही पड़े हैं। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, ड्रेनेज विभाग के जई रामकुमार ने बताया कि भड़ी मुस्तफाबाद में एक्सईएन सुधांशु सिंह और एसडीओ संजय मित्तल मौके पर पहुंचे और कटान प्रभावित इलाकों का मुआयना किया। विभाग का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसानों ने बढ़ते जलस्तर और कटान से फसलों को खतरा बताते हुए प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है।

चौसाना के भड़ी मुस्तफाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर खेतों का होता कटान । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें