फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में नेट सर्वर धीमा चलने से अव्यवस्था हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में नेट सर्वर धीमा चलने से अव्यवस्था हुई
विज्ञापन

शामली। सीएचसी शामली में टीकाकरण में नेट सर्वर धीमा चलने पर पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में बाधा रही। टीका लगवाने वालों की भीड़ लगने से अव्यवस्था बन गई। पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था बनवाई। इसके बाद टोकन देकर टीकाकरण कराया गया।
सीएचसी में मंगलवार को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। टीके लगाने से पूर्व पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में नेट सर्वर बाधा बना रहा। एक डाटा अपलोड करने में चार से पांच मिनट का समय लगा, जिसके चलते वहां पर टीका लगाने वालों की भीड़ लग गई। लोगों में पहले टीका लगवाने को लेकर अव्यवस्था बन गई। अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर सोशल डिस्टेंस के साथ टीके लगवाने की व्यवस्था बनवाई। इस दौरान टीका लगवाने वालों को टोकन दिए गए। इसके बाद टोकन से नंबर आने पर लोगों ने सोशल डिस्टेंस के साथ टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी में 200 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिनमें 70 व्यक्तियों को पहली डोज और 28 व्यक्तियों को दूसरी डोज के टीके यानि कुल 98 व्यक्तियों को टीके लगाए गए हैं। इस बूथ पर लक्ष्य के सापेक्ष 49 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें