फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का विरोध करने वाले देश में अफवाह फैला रहे है अराजकता:सुरेश राणा---

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में बुद्धिजीवी वर्ग की विचार गोष्ठी में बोलते कैबिनेट मंत्री सुरे? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सीएए का विरोध करने वाले देश में फैला रहे हैं अराजकता: सुरेश राणा
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष जनमानस को भड़का कर राजनीति को जीवित रखना चाहता है। कानून देश के चुने हुए सांसदों के द्वारा देश की सबसे बड़ी संसद व राज्यसभा दोनों में पास हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने टिटौली, कसेरवा खुर्द व कसेरवा कला में आयोजित सभा में कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं ,है बल्कि उन लोगों को नागरिकता देने का है। विपक्ष के नेता लगातार इस मुद्दे को गलत दिशा में मोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यक वर्ग चाहे वह हिंदू, ईसाई बौद्ध जैन सिख धर्म के लोगों को में से कोई भी हो उनको हिंदुस्तान की नागरिकता दिलाई जाने के लिए इस कानून में संशोधन किया गया है। बांग्लादेश अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इतनी ज्यादती की गई, जिससे उनका जीवन वह नरक से भी बदतर हुआ। आज वहां प्रताड़ित समाज को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के आरोपियों को रिहा करने की सिफारिश करती है, इससे ज्यादा बेकार राजनीति कुछ और नहीं हो सकती। आज 30 से ज्यादा शुगर मिलें एथेनॉल बनाने का काम कर रही हैं। अगले दो-तीन वर्षों में प्रत्येक मिले एथेनॉल बनाने का काम करेगी, जिससे शुगर मिलों की आय बढ़ेगी। उससे गन्ना किसानों को भी फायदा होगा। कार्यक्रम का संचालन राजीव शास्त्री ने किया। अध्यक्षता चौधरी हरनारायण ने की। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, रीनू सरोहा, विक्की चौधरी, कवींद्र, अमित चौधरी, रोहताश सिंह, कंवरपाल प्रधान, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र सिंह, गुल्लू चौधरी, यशपाल सिंह,सत्यप्रकाश शर्मा, प्रमोद भोंदा,जगपाल प्रधान समेत सैकड़ो की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें