फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रथ यात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे

Wed, 30 Sep 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर में भगवान महावीर की जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में मंगलवार को वार्षिक रथयात्रा महा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रथयात्रा में बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीजी के रथ का स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

वार्षिक रथ यात्रा का शुभारंभ तालाब रोड स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर से हुआ। रथ यात्रा मिल रोड, तालाब रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक और रेलवे रोड से होते हुए जैन धर्मशाला पहुंची। रथयात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की आरती की और प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए जयकारे लगाते रहे।
जैन धर्मशाला पहुंचने पर श्रीजी का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। रथ यात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और जियो और जीने दो के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में देर रात तक बही कविता की रसधार
शामली। रथयात्रा की पूर्व संध्या पर मंदिर समिति की ओर से विराट कवि सम्मेलन और रथयात्रा के पात्रों के चयन के लिए बोलियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच उद्घाटन, ध्वजारोहण, चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कवि सम्मेलन में दिल्ली के हास्य कवि डॉ. प्रवीण शुक्ला, गुजरात की कवयित्री सोनम जैन, अलवर के कवि विनीत चौहान, इटावा के कवि राजीव राय और ग्वालियर के हास्य-व्यंग्य कवि देवनारायण शर्मा ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम में सदर विधायक सचिन चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, समिति अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, आलोक जैन, मयंक जैन, पंकज जैन रहे।

शहर में भगवान महावीर की जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें