फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बढ़ी
विज्ञापन

शामली। गुजरात के ताउते तूफान और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का सात और रात का पांच डिग्री पारा लुढ़क गया। मंगलवार को सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर होते ही आकाश में बादल छाए गए। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान 31 और रात का 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होगी। बूंदाबांदी के बाद दिन का छह और रात का एक डिग्री पारा लुढ़केगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बूंदाबांदी होने से दिन और रात का तापमान और लुढ़केगा। बुधवार को बूंदाबांदी होने से दिन का 25 और रात का 21 डिग्री तापमान लुढ़क जाएगा। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 29 और रात का 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को गुजरात के ताउते तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली समेत कई जिलों और एनसीआर में दिखाई पड़ेगा। 30 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। 20 एमएम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन का मौसम का तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 मई - 37 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
16 मई- 39 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
17 मई - 38 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
18 मई- 31़ डिग्री सेल्सियस 22 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें