फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार घरों पर दीपक जलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार घरों पर दीपक जलाएं
विज्ञापन

शामली। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को ऑनलाइन आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक आदि धर्म गुरु स्वामी चंद्रपाल अनार्य ने 24 मई को भावाधस के स्थापना दिवस पर इस बार अमृतसर वाल्मीकि तीर्थ में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

इस बार देशभर में पौधरोपण कर स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। स्वामी ने कहा कि 24 मई को सभी भावाधस कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर दीपक जलाकर आदि धर्म ध्वजारोहण कर पावन नित्यनेम पाठ आयोजित कर कोरोना महामारी के खात्मे और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करें। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री वीरश्रेष्ठ ओपी कल्याण ने किया। बैठक में भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक वीरश्रेष्ठ बालचंद आदिवासी, वीरश्रेष्ठ नरेश धिगान, मुख्य संचालक विरोत्तम शिवकुमार बिरला, सेवादल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज सूरत सिंह, बनवारी लाल चावरिया, सुनील दत्त, वीरश्रेष्ठ हंसराज कटारिया, रमेश कुमार सूद, त्रिलोक गिल, राजकुमार साथी, विजय चौहान एडवोकेट, घनश्याम पारचा, दिनेश गहलोत, प्रदीप टांक मायूस, संतोष बिरला, विपिन चंदेल, नीरज चंदेल, सुचित्रा पहिवाल आदि पदाधिकारियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें