फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से मारपीट करने के आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से मारपीट करने के आरोपी का चालान
विज्ञापन

कैराना। घर में घुसकर महिला व उसकी सास के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांव ऐरटी निवासी साजिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि 25 सितंबर को वह काम पर बाहर गया हुआ था। सुबह करीब 11 बजे उसकी गैर मौजूदगी में शादाब निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद वाली गली नियाजीपुरा मुजफ्फरनगर हाल निवासी आइशा मस्जिद के पास मायापुर रोड कैराना उसके घर में घुस आया। उसकी मां वकीला ने घर में अंदर आने को मना किया तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसकी मां वकीला व पत्नी गुलफशा के साथ मारपीट करने लगा। शोरशराबा सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने आरोपी शादाब को शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न मेें पति सहित छह के विरुद्ध मुकदमा
कैराना। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसराना निवासी गढ़ीपुख्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका निकाह 15 साल पहले इंतजार निवासी जहानपुरा रोड आम जोहड़ कैराना देहात के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी थे, जिनकी मृत्यु हो गई थी। ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते थे। जनवरी 2021 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 22 सितंबर को ससुराल वाले उसके मायके में आए तथा मारपीट करते हुए बाइक व तीन लाख की मांग करने लगे। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति इंतजार, देवर इतरकार, इसरार, सास अनवरी व ननद शमीमा व सलमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
कैराना। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंजीठ मार्ग पर पटाखा फैक्टरी के सामने कार्रवाई करते हुए आरोपी जाबिर निवासी ग्राम पंजीठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची व 4 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें