फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चरस के साथ पकड़े गए पांचों तस्करों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक दिन पहले एएनटीएफ मेरठ यूनिट व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चरस के साथ पकड़े गए पांचों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार अपराहन करीब 3 बजे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ के सीओ राजेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने पुलिस को साथ लेकर पानीपत रोड पर एक किलो 15 ग्राम चरस के पास 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तस्करों की एक इको गाड़ी व 3 बाइकें भी सीज कर दी थीं। वहीं चरस सप्लाई का मुख्य आरोपी साजिद उर्फ भूरा निवासी आर्युपरी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि मामले में एएनटीएफ के एसआई लोकेन्द्र सिंह द्वारा ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तार किए गए रवि निवासी गांव नाला थाना कांधला, फरमान व यामीन निवासी गांव थर्रया थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा, फरमान निवासी मोहल्ला आलकला कैराना व सलीम निवासी बुढ़ाना गेट मेरठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुकदमे में मुख्य ड्रग्स तस्कर साजिद उर्फ भूरा निवासी आर्यपुरी को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें