फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएफओ ने अग्निसचेतकों को वितरित किए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएफओ ने अग्निसचेतकों को प्रमाणपत्र वितरित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत अग्निशमन विभाग द्वारा जिले में प्रशिक्षित 500 अग्निसचेतकों को मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 100 दिन की कार्ययोजना के तहत अग्निशमन विभाग को जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 100 अग्निसचेतक तैयार करने का लक्ष्य दिया था। इस तरह से जिले में 500 लोगों को आग बुझाने व बचाव का प्रशिक्षण देकर अग्निसचेतक तैयार किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आलोक सिंह और फायर सर्विस टीम ने यह कार्य ब्लॉक स्तर पर समय से पूरा कर 500 अग्निसचेतक बनाने का कार्य पूरा किया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अग्निसचेतकों को प्रमाण पत्र वितरण किए। सीएफओ ने बताया कि इस अभियान में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें