फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजित होंगे शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 04 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने की तैयारियों के संबध में डीएम सुजीत कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कैराना, शामली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय   मतदाता दिवस मनाए जाने के लिए स्थान का चयन तहसील कैराना में किया जाएगा। तहसील ऊन, जिला मुख्यालय पर वीवी इंटर कॉलेज, शामली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस   पर विशिष्ट अतिथि का चयन    किया जाएगा, प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।

पूर्वान्ह में बीएलओ बूथों पर और निर्वाचक, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा वीआरसी पर तथा जिला    मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कॉलेजों राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा
 इस आयोजन में छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ स्कूल कॉलेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंधन लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, रंगोली आदि का आयोजन कराया जाएगा। आयोजन में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, स्वीप कोआर्डिनेटर, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड का सहयोग लिया जाएगा।

प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले सभी बीएलओ को पुरस्कृृत भी किया जाएगा। बैठक में सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम शामली    एमपी सिंह, वीवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अनुराग शर्मा, कैराना विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें