फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का लगा ढेर, निस्तारण बस 8 का

Wed, 04 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले में आयोजित तहसील दिवस में 95 शिकायतों में से मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में तहसील दिवस डीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तहसील दिवस में थानाभवन क्षेत्र के ग्राम अंबेहटा याकूबपुर के किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि  उन्होंने गेहूं की फसल लगा रखी थी। पांच सितंबर 2016 को सूजडु रजवाहे की पटरी टूटने से धान की फसल बरबाद हो गई।

ग्रामीणों ने फसलों का मुआवजा दिलाए जाने, रजवाहे की 200 मीटर पटरी को पक्की कराने की मांग की। इसके अलावा ग्राम सिलावर निवासी कमलेश ने एक शिकायत में अवगत कराया कि उसके पति बीमार रहते हैं। गांव के राशन डीलर द्वारा मिट्टी का तेल नहीं दिया है। ग्राम काबड़ौत निवासी संतोष देवी का पुराना राशन कार्ड बना हुआ है। जिस पर राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, ग्राम धनेना के प्रधान जितेंद्र सिंह ने डीएम को शिकायत भेजकर गांव में अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। बनत निवासी बबलू, जीवन, सलीम ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत आवास लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ 13 हजार डूडा विभाग में जमा किए थे। बाद में पात्र को अपात्र  घोषित करते हुए  आवास नहीं दिए। 

सीडीओ यशु रूस्तुगी, एसपी अजयपाल शर्मा, सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री, डीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम एमपी सिंह, तहसीलदार विरेंद्र मित्तल समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ऊन तहसील में उप जिलाधिकारी ऊन विजय प्रकाश तिवारी के समक्ष  कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। उधर, कैराना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 24 शिकायतें आईं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज दिया गया।

स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने की मांग
शामली। मोहल्ला सलेक विहार निवासी हाजी खालिद ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में कई माह से स्ट्रीट लाइटें    खराब पड़ी हैं। पूर्व में भी दो बार इस बारे में तहसील दिवस में शिकायत पत्र दिया गया था। साथ ही नगर पालिका परिषद शामली कार्यालय में जाकर शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। डीएम      से मांग की गई है कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित कर स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें