फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने छोटे व्यापारियों के हित में सही समय पर लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों के हित में लिया निर्णय
विज्ञापन

शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कॉन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ई कामर्स कंपनियों को गैर जरूरी चीजों की सप्लाई के निर्णय को वापस लेना छोटे व्यापारियों के हित में सही समय पर सही निर्णय लेना बताया है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ई कामर्स कंपनियों को जरूरी चीजों के अलावा टीवी, फ्रिज, मोबाइल, लैपटॉप आदि और भी चीजों की आनलाइन सप्लाई के निर्णय को देश व प्रदेश के व्यापारियों के विरोध को देखते हुए वापस लिया है। अब ई कॉमर्स कंपनियां केवल जरूरी चीजों की ही आनलाइन सप्लाई करेंगी। देशभर के व्यापारियों ने शनिवार को कॉन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स राष्ट्रीय संगठन और प्रांतीय संगठन पउप्र प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और कामर्स मंत्री पीयूष गोयल के अलावा राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर इस निर्णय को बदलने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें