टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक मिलने पर जश्न
शामली। टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिलने पर शहर में जश्न का माहौल बना हुआ है। हर तरफ खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांटी जा रही है। लोगों का कहना है कि भाला फेंक में शानदार जीत मिलने पर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में पानीपत निवासी नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर हर देशवासियों का विश्व में मान बढ़ाया है। जैसे ही भारत को स्वर्ण पदक मिलने की सूचना मिली तो शहर में हर तरफ खुशी का माहौल बन गया। कई स्थानों पर युवाओं व खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी। मोहल्ला धर्मपुरा गुजरातियान में मोहल्लेवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर सभासद के पति निशिकांत संगल, ध्रुव संगल, अंशुल धीमान, सुनील रूहेला, सागर नामदेव, विकास कांबोज व आयुष धीमान मौजूद रहे।
मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर मिठाइयां बांटी गई। क्लब संचालक मुनव्वर मंसूरी ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर हर भारतीय का मान बढ़ाया है। पूरे देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर सेंट आरसी स्कूल शामली में टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई बांटी। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बच्चों से नीरज चोपड़ा से प्रेरणा लेकर भारत का नाम विश्वस्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिमानी संगल, पांखुरी गोयल, ऋषभ गोस्वामी, आदित्य कुमार, सौरव कुमार, सावन मालिक, प्रशांत कुमार, लक्ष्य पंवार, शिवम गोयल आदि मौजूद रहे।
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मनुव्वर मंसूरी शुटिंग रेंज पर पानीपत के नीरज चोपड़ा का टोक्यो ओलंप?- फोटो : SHAMLI
शामली टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक आने पर खुशी मनाते लोग- फोटो : SHAMLI