शामली। भारतीय जनता पार्टी के 37वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
बृहस्पतिवार को शामली में वीवी इंटर कॉलेज मार्केट स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष पवन तरार, राजेश मलिक ने आज का दिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उल्लास और उत्साह का दिन है। पार्टी संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को हम नमन करते हैं, क्योंकि इन्होंने कड़ी मेहनत करके पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. सुरेश आचार्य, मैनपाल चौहान, डॉ. मनोज चौधरी, अजय, शशि अरोड़ा, अभय तोमर ने भी विचार व्यक्त किए।
बैठक में पूनम राणा, अश्वनी पंवार एलम, पुनीत द्विवेदी, राजपाल लिलौन, नवीन मलिक, सुधीर बनत, विनोद, डॉ. रोबिन, जितेंद्र पंवार, राजकुमार बालियान, अमित विश्वकर्मा, आशु नामदेव, हाजी शराफत और रामबीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा नगर मंडल शामली की बैठक मुरारीवाला कुआं स्थित कार्यालय पर डाक्टर विपिन कौशिक की अध्यक्षता और सुनील अरोरा के संचालन में हुई। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान संजीव शर्मा, राजेश संगल, पंकज कश्यप, संदीप नामदेव, संजीव लोहान, पूरण उपाध्याय, गोपाल वर्मा, हरीश धवन, अजय संगल, डॉ. राजेंद्र संगल, गौरीशंकर, देवाशीष, सुशील गर्ग और रामनिवास सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा के स्थापना दिवस पर खेड़ीकरमू गांव में एसडी पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड ग्रुप, कैल्शियम की जांच की गई।
कैंप में डॉ. मनोज चौधरी, प्रधानाचार्य एमके सैनी, रामकुमार शर्मा, मनीष कुमार, लोकेश कुमार और जयपाल सिंह मौजूद रहे।