फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर वासु भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंत चतुर्दशी पर वासु भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया
विज्ञापन

शामली। जिले में अनंत चतुर्दशी के मौके पर जिले भर में दसवें दिन वासु पूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। दसलक्षण पर्व के दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई।
रविवार को श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धर्मपुरा में दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। शांति धारा रमेश चंद जैन, गौरव जैन द्वारा की गई। वासु पूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक में दीपक कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, मनोज जैन ने मुख्य लड्डू चढ़ाया। सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन पंडित मुन्ना लाल जैन ने विधि विधान से पूजा से कराया। उन्होंने कहा कि यह आत्म शुद्धि का पर्व है। उत्तम ब्रह्मचर्य के बारे में बताते हुए कहा कि ब्रह्मचर्य परिग्रहों का त्याग करना जीव को सिखाता है। इस मौके पर जैन सभा के अध्यक्ष संतोष जैन, संयोजक अनिल कुमार जैन, सचिव प्रवीण जैन, चीकू, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार जैन, सुशील जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, अनुज जैन, गुणमाला जैन, स्वीटी जैन, प्रेमलता जैन, मीना जैन, मनीष जैन, अरविंद जैन, नरेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन

शहर के तालाब रोड पर स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 13 दीप महामंडल विधान का समापन हो गया है। आखिरी दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक में लड्डू भूषण लाल जैन परिवार द्वारा चढ़ाया गया। शांति धारा प्रेमचंद जैन, संजीव जैन, सुजान कुमार, अंशु जैन ने की। प्रथम अभिषेक जैन, जुगल किशोर, सलेक जैन, नवीन जैन, पारस जैन ने की। सो धर्म इंद्र भूषण लाल जैन, अनीता जैन रहे। विधान आचार्य सतेंद्र जैन टीकमगढ़ ने विधि विधान से सभी को पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, मंत्री राजेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, संयोजक वीरेश जैन, पंकज जैन, जैन भूषण लाल जैन, रीना जैन, रेखा जैन, इंदु जैन, आलोक जैन, प्रवीन जैन, शशी जैन, अरविंद जैन गढ़ी वाले, पंकज जैन तरुण जैन आदि रहे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता के श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी प्रक्षाल शांति धारा के बाद पूजा प्रारंभ हुई। श्री वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। 13 दीप महामंडल विधान के अंतर्गत चल रहे विधान का समापन हो गया। मंदिर के ऊपर ध्वज फहराए गए। महिला एवं पुरुषों ने इस अवसर पर व्रत रखें। अनंत चतुर्दशी व्रत की कथा का वर्णन नीरज जैन ने किया। इस अवसर पर अनिल जैन, नीरज जैन, सुदेश जैन, दीपक राय जैन, अजय जैन, नीरज राय जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, रेनू जैन, ममता जैन, रेखा जैन, संगीता जैन, नीलम जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें