फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छत्रपति शिवाजी और माधव राव सदाशिव की जयंती मनाई

विज्ञापन
शामली के सरस्वती बा​लिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में महापुरुषों की जयंती पर पुष्पापर्चन क
विज्ञापन
शामली। शहर के शिक्षण संस्थाओं में छत्रपति शिवाजी महाराज और माधव राव सदाशिव की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जयंती कार्यक्रम हुआ। उप-प्रधानाचार्य मलूक चंद ने जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुजी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। इस अवसर पर नीटू कुमार, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, सागर कुमार, सुखदेव कुमार, कविंद्र कुमार, भूरू कुमार, महेंद्र सिंह रहे। संचालन शिक्षक बृजेश कुमार ने किया।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार व बालिकाओं ने छत्रपति शिवाजी एवं गुरुजी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने बालिकाओं को दोनों महापुरुषों के बारे में बताते हुए कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देशभक्ति का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर संजीव कुमार, संदीप कुमार, कविता, अनीता, अमित कुमार, रवि कुमार, कपिल कुमार रहे।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि शिवाजी अपने बाल्यकाल से ही वीर, साहसी और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले रहे।इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत्, विजेंद्र गौतम, साकेत निर्वाल, अश्वनी, ज्योति तायल, सुमन शर्मा, अंजली जैन, कीर्ति गर्ग, श्रेणी रही।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में प्रधानाचार्य संजय सैनी और मुख्य वक्ता प्रवेश शर्मा द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्चन कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रवेश शर्मा ने बताया शिवाजी ने औरंगजेब के सेनापति अफजल खान को पराजित किया, उनके राज्य में हर व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता थी। उनके राज्य में स्त्रियों को बड़ा सम्मान दिया जाता था। इस अवसर पर विद्यालय के विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, रामकुमार, शिवकुमार, आदेश धीमान, सुधीर कुमार, आशीष जैन, योगेश कुमार रहे।

शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में महापुरुषों की जयंती पर पुष्पापर्चन क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें