कैराना। कैराना लोकसभा की पूर्व सांसद चौधरी तबस्सुम हसन का सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मोहल्ला आलदरमियान स्थित पूर्व सांसद के आवास पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी कलीम हसन ने कहा कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे लोकसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए। आने वाले समय में उनके पुत्र विधायक चौधरी नाहिद हसन के साथ वह सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस दौरान विजय कौशिक, चौधरी नसीम अहमद एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी असलम, चौधरी राशिद अली चौहान एडवोकेट, चौधरी जावेद एडवोकेट, चौधरी सरवेज प्रधान, चौधरी बिलाल, चौधरी इरफान, चौधरी याकूब, दानिश सभासद, मेहरबान सभासद, नदीम हसन, मुनफेद प्रधान, अनुदीप गुप्ता, तौसीफ कुरैशी, दीनू अल्वी, चौधरी वसीम व वासिल चौधरी सहित आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।