फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद का सातवां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हनुमान धाम के निकट रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक संरक्षक श्रीपाल गोयल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल और अरविंद दृष्टा महाराज व संस्थापक अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

मुकेश गर्ग ने शाखा के गठन पर प्रकाश डाला और सभी अतिथियों का स्वागत कराया। पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, श्रीपाल गोयल ने शाखा के स्थापना दिवस सभी को हार्दिक शुभकामना दी और कहा कि शाखा अच्छा कार्य कर रही है। अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि मानव तन श्रेष्ठतम तन है। इसका उद्देश्य भी बनाया गया है। जीवन में धर्म होना अनिवार्य है, उसके बिना कुछ नहीं है।
अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि शाखा का सातवां अधिष्ठापन समारोह 15 मई को शाम सात बजे टंकी रोड स्थित राजा रानी मंडप में आयोजित होगा। मौके पर सचिव राजकुमार जैन, वित्त सचिव विकास शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बंसल, प्रदीप बंसल, अनुज जैन, राजेश जैन, प्रवीण गर्ग, सचिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें